अम्बिकापुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को सरगुजा जिले में के कतकालो में चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेंगे। वे विशेष विमान से दरिमा हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से वे उप मुख्यमंत्री मंत्री टीएस सिंह देव को साथ लेकर जशपुर रवाना होंगे।जशपुर से लौटने के बाद लुंड्रा विधानसभा के ग्राम कतकालो में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।जिला। कांग्रेस कमेटी के द्वारा कतकलो में राहुल गांधी की सभा राहुल गांधी की सभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। कतकालो के मिनी स्टेडियम में सम्भाग भर के कांग्रेसियों की भीड़ उमड़ेगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है, आईजी अंकित गर्ग, एसपी सुनील शर्मा के द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। जवानों की बड़ी संख्या में ड्यूटी लगाई गई है।
पहले टीएस को साथ लेकर जशपुर जायेंगे राहुल ... दोपहर एक बजे के बाद लौट कतकलो में सभा को करेंगे संबोधित...
By -
नवंबर 08, 2023
0
Tags:




