अम्बिकापुर। मोदी की सभा के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को सरगुजा जिले में चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेंगे। राहुल गांधी विशेष विमान से दरिमा हवाई अड्डा आएंगे। यहां से उप मुख्यमंत्री मंत्री टीएस सिंह देव को साथ लेकर जशपुर रवाना होंगे। जशपुर से लौट कर लुंड्रा विधानसभा के ग्राम कतकालो में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। कतकलो में राहुल गांधी की सभा राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली है। कतकालो के मिनी स्टेडियम में आयोजन होगा।इसे लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। एआईसीसी सचिव चंदन यादव, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफ़ी अहमद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने मंगलवार को तैयारियो का जायजा लिया। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राहुल गांधी की सभा सीतापुर में हुई थी ।
सरगुजा के कतकालो में राहुल की सभा कल ... वोटरों को साधने जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता ...
By -
नवंबर 07, 2023
0
Tags:





