सीरियल किलर: गड़ा खजाना निकालने का झांसा देकर धन लुटा .. संपत्ति भी अपने नाम कराई फिर अनुष्ठान के बहाने जंगल ले जाकर 11 लोगों को उतार दिया मौत के घाट... सिलसिलेवार हुए अंधे कत्ल का जब राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान ...

सीरियल किलर: गड़ा खजाना निकालने का झांसा देकर धन लुटा .. संपत्ति भी अपने नाम कराई फिर अनुष्ठान के बहाने जंगल ले जाकर 11 लोगों को उतार दिया मौत के घाट... सिलसिलेवार हुए अंधे कत्ल का जब राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान ...

khabrigullak.com
By -
0


 सूत्र। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में कथित तौर पर 11 हत्या करने वाले एक सीरियल किलर को तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले की पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरोपी रामती सत्यनारायण संपत्ति, जड़ी बूटी का कारोबारी था, उसने महिला सहित 11 लोगों की जान ली है। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में पुलिस ने अभी तक उसके 8 हत्या के मामलों में संलिप्तता की पहचान की है, अन्य हत्याओं में भी उसका हाथ होने का अनुमान है जिसकी बारीकी से विवेचना की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी रामती सत्यनारायण 47 वर्ष लोगों को तंत्र मंत्र से जमीन में गड़े खजाने की खोज करने का झांसा देता था। लोगों से वह कहता था कि आपके जमीन में खजाना गड़ा है, जिसे वह निकाल सकता है, लोग उसके झांसे में आ जाते थे ,इसके लिए  वह लोगों से न सिर्फ धन लेता था बल्कि जमीन भी अपने नाम करवा लेता था। इसके बाद आरोपी संबंधित परिवार के मुखिया या महिला को अनुष्ठान के बहाने जंगल में ले जाकर हत्या कर देता था, आरोपी ने वर्ष 2020 से यह अपराध शुरू किया था और तीन साल में उसने कथित तौर पर 11 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इन हत्याओं का जब राज खुला तो पुलिस भी चौंक गई, जैसे जैसे जांच आगे बढ़ी अन्य हत्याओं की कड़ी भी आरोपी से जुड़ती चली गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्याएं करना स्वीकार किया है, उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)