शादी समारोह में शामिल होने आगरा गया था परिवार ... चोरों इत्मीनान से ताला तोड़ पार किया नगद साढ़े चार लाख सहित 10 से 11 लाख का जेवर .. सोने का हार... गुरुनानक चौक के समीप हुई वारदात ...

शादी समारोह में शामिल होने आगरा गया था परिवार ... चोरों इत्मीनान से ताला तोड़ पार किया नगद साढ़े चार लाख सहित 10 से 11 लाख का जेवर .. सोने का हार... गुरुनानक चौक के समीप हुई वारदात ...

khabrigullak.com
By -
0

बिलासपुर। शहर के गुरुनानक चौक के समीप कब्रिस्तान गली  में चोरों ने दबिश देकर नगद साढ़े चार लाख रुपए सहित सोने चांदी का जेवरात पार कर दिया।  परिवार घर में ताला लगा शादी समारोह में शामिल होने आगरा गया था, जिसका चोरों ने फायदा उठाया। बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान गली निवासी  प्रेमचंद केशरवानी  घर में ताला लगा परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने मंगलवार को आगरा गए थे। इसी बीच मौका पाकर चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और एक एक कमरे की तलाशी लेते हुए नगदी और कीमती सामान पार कर दिया। दूसरे दिन उनके भतीजे अभिषेक ने ताला टूटा देख इसकी सूचना पुलिस और बड़े पिता को दी। मकान मालिक के मुताबिक चोरों ने करीब 10 से 11 लाख रुपए मूल्य के सामानों की चोरी की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)