बड़ी खबर: सरगुजा संभाग के इस जिला में प्रशासन ने जब्त किया 57 लाख का अवैध धान ..... दलालों और कोचियों में मचा हड़कंप... कलेक्टर के निर्देश पर 31 जनवरी तक जारी रहेगी कार्यवाही......
By -
जनवरी 13, 2024
0
सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े) । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम महीने बिचौलियों और कोचियों की गतिविधि बढ़ने के साथ प्रशासन ने भी कार्यवाई तेज कर दी है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर खाद्य, मंडी और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अनाज के थोक व्यापारियों एवं ट्रेडर्स के गोदामों में छापामार मंडी अधिनियम के तहत 2591 क्विंटल अवैध धान जब्त की गई । जब्त धान की क़ीमत 56 लाख 56 हज़ार रूपये बताई जा रही है। कार्यवाही से धान की अवैध खरीदी बिक्री करने वाले दलालों और कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन और अफरा- तफरी करने वालों पर सख्ती करने के साथ कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। धान खरीदी केंद्रों में मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्रवाई में खाद्य अधिकारी विजय किरण, सहायक खाद्य अधिकारी संदीप भगत, खाद्य निरीक्षक नीतीश कुमार, उप पंजीयक जीएस शर्मा, सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी, मंडी सचिव रामधनी भगत, दीपक कुमार आदि शामिल थे। खाद्य अधिकारी विजय किरण ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार यह कार्यवाही 31 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगी। आज जिले के सक्षम फूड इंडस्ट्री महामाया राइस, इंडस्ट्रीज मित्तल राइस प्रोडक्ट, अमन फ्लोर गोयल इंडस्ट्रीज राइस मिल एवं सौम्या ट्रेडर्स राम अनुग्रह उपाध्याय थोक अनाज विक्रेता के प्रतिष्ठान में कार्यवाई की गई है ।
Tags:




