धान खरीदी के अंतिम दिनों उपार्जन केन्द्रों में उमड़ रहे किसान .... नर्मदापुर, कमलेश्वरपुर में ठंड से किसानों को राहत देने जला रहे अलाव ... पानी के साथ गुड चूड़ा का भी प्रबंध ... तौलाई, सिलाई में हमाल भी जुटे.......
By -
जनवरी 13, 2024
0
मैनपाट। ( महेश यादव)। धान खरीदी के अंतिम दिनों में उपार्जन केन्द्रों में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। कड़ाके की ठंड में किसानों को राहत देने न सिर्फ अलाव जलाया जा रहा है बल्कि धान तौलाई, बोरी सिलाई के लिए भी प्रयाप्त हमाल रखे गए हैं। कलेक्टर के दिशा निर्देश के तहत केंद्रों में किसानों को जरूरी सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है। मैनपाट विकासखंड के धान खरीदी केंद्र नर्मदापुर, कमलेश्वरपुर में धान बेचने पहुंचे किसानों ने प्रबंधक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की है। किसानों का कहना है कि चुनाव के दौरान कीमत को लेकर असमंजस की स्थिति थी, जिसके कारण काफी कम किसानों के द्वारा धान की बिक्री की गई थी। नए सरकार के गठन के साथ कीमत को लेकर बनी दुविधा की स्तिथि के दूर होने के बाद उपार्जन केन्द्रों में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। मौजूदा समय से भीड़ की वजह से कुछ किसानों की शाम होने तक बारी नही आने के कारण रात को धान की रखवाली के लिए जागना पड़ता है। ऐसी स्तिथि में प्रबंधक के द्वारा अलाव, पानी का प्रबंध किया जा रहा है। नर्मदापुर उपार्जन केन्द्र के प्रबंधक गोवर्धन यादव ने बताया कि प्रतिदिन टोकन के अनुपुरूप सभी किसानों से धान खरीदने की कोशिश की जा रही है। धान तौलाई और बोरी सिलने सहित अन्य कार्यों में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। जरूरत पड़ने पर किसानों को पानी के अलावा चना, गुड, चूड़ा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Tags:




