पत्नी से विवाद के बाद शराबी ने तीन वर्षीय मासूम पुत्र को जहर पिला खुद भी कर लिया सेवन ... मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में मासूम की मौत ... पिता की हालत गंभीर... जाने किस इलाके में हुई यह लोमहर्षक घटना ....
By -
मार्च 01, 2024
0
अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के ग्राम पिपरसोत में एक लोमहर्षक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने तीन वर्षीय मासूम पुत्र को कीटनाशक पिला खुद भी भी सेवन कर लिया, जिससे मासूम पुत्र ने मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में दम तोड दिया वहीं पिता जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। विवाद के दौरान पति मारपीट करने दौड़ा रहा था जिससे पत्नी एक के बेटे को गोद में लेकर भाग अपनी और बच्चे की जान बचाई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पिपरसोत निवासी सोहन राम चेरवा घटना दिवस 28 फरवरी को शराब का सेवन कर शाम को घर लौटा था, और पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद करते हुए मारने के लिए दौड़ाया, जिससे पत्नी गोद में एक साल के बेटे को लेकर दौड़ लगा पड़ोसी के घर में छुप गई, इधर सोहन राम चेरवा ने घर पर मौजूद तीन वर्षीय पुत्र सुनील चरवा(अंशु) को कीटनाशक पिला खुद भी पी लिया। पड़ोसी ने पत्नी को पति द्वारा जहर सेवन कर लिए जाने की जानकारी दी। खबर पर परिजन घर पर पहुंचे और पिता पुत्र को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से 29 फरवरी को रेफर किए जाने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, यहां आईसीयू उन्हे भर्ती किया गया, उपचार के दौरान पुत्र की सांसे थम गई, जबकि पिता की स्थिति गंभीर है।




