अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पहली बार संभाग स्तरीय वेटेनरी फेस्ट 2024 पशु मेला उत्सव, प्रदर्शनी सहित विविध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा आयोजन की तैयारी युद्ध
स्तर पर की जा रही है। आगामी 6 और 7 मार्च को दो दिवसीय आयोजन में पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए कई रोचक प्रतियोगिता भी होंगे, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार का भी प्रावधान किया गया है। पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक डॉ बीपी सतनामी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 6 मार्च को -
*डॉग शो समय- दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगा। * निःशुल्क टीकाकरण एन्टी रैबीज एवं सेवन इन वन समय दोप. 2 से 4 बजे तक
*निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर समय दोप. 2 से 5 बजे तक
*किसान संगोष्ठी एवं पशुपालक पाठशाला, समय- सायं 4 से 6 बजे तक
*सांस्कृतिक कार्यक्रम, समय- रात्रि 8 से 9.30 बजे तक होगा।
07 मार्च, गुरुवार को -
पशु मेला, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए पंजीयन - समय प्रातः 10 बजे से 1.30 बजे तक होगा और निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर समय दोप. 2 से 5 बजे तक चलेगी।
पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह समय- दोप. 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम समय- रात्रि 8 से 9.30 बजे तक आयोजित की जायेगी।
स्पर्धा की श्रेणी और पुरस्कार यह होंगे -
*डॉग शो -लार्ज एवं स्माल ब्रीड श्रेणी में पुरस्कार
*गौ वंश प्रतियोगिता-
प्रथम - 7100 रुपए
द्वितीय - 5100 रुपए।
तृतीय - 3100 रुपए।
*भैस वंश प्रतियोगिता -
प्रथम - 7100 रुपए
द्वितीय - 5100 रुपए
तृतीय - 3100 रुपए
*बैल/सांड वर्ग प्रतियोगिता -
प्रथम - 5100 रुपए
द्वितीय - 3100 रुपए
तृतीय - 2100 रुपए।
*बछड़ा/बछिया संवर्ग -
प्रथम - 5100 रुपए
द्वितीय - 3100 रुपए
तृतीय - 2100 रुपए
*बकरी / भेंड संवर्ग -
प्रथम - 5100 रुपए
द्वितीय - 3100 रुपए
तृतीय - 2100 रुपए
* पक्षी संवर्ग प्रतियोगिता-
प्रथम - 2100 रुपए
द्वितीय - 1100 रुपए
तृतीय - 501 रुपए
*विशेष आर्कषण -
फूड पार्क- वेज एवं नानवेज, केसर दूध एवं आईसक्रीम पार्लर, स्टॉल प्रदर्शन विभागीय योजना, संगीतमय शाम , मेला विशेष आकर्षण होंगे।





