कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज से भाजपा ने निभाया वायदा .... सरगुजा लोकसभा सीट से दिया मौका ... देखें और कौन - कौन हैं प्रत्याशी, जीवन परिचय .....

कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज से भाजपा ने निभाया वायदा .... सरगुजा लोकसभा सीट से दिया मौका ... देखें और कौन - कौन हैं प्रत्याशी, जीवन परिचय .....

khabrigullak.com
By -
0


 दिल्ली/ रायपुर/अंबिकापुर। भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों के अलावा कुल 195 सीटों लिए आज शनिवार को देर शाम प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई, जिसमें सरगुजा लोकसभा सीट से वायदे के मुताबिक चिंतामणि महाराज को मौका दिया गया है। वहीं  छत्तीसगढ़ से   बृजमोहन अग्रवाल,  विजय बघेल,  संतोष पांडे, श्रीमती रूप कुमारी चौधरी,  महेश कश्यप , भोजराज नाग, सुश्री सरोज पांडे, तोखन साहू,  राधे श्याम राठिया , कमलेश जांगड़े  को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया। विदित हो कि सामरी विधानाभा से कांग्रेस द्वारा वर्ष 2023 में टिकिट काटे जाने पर नाराज होकर चिंतामणि महाराज ने भाजपा का दामन थामा था । कुसमी प्रवास पर पहुंचे भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के समक्ष उन्होंने अंबिकापुर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में शामिल होने की बात कही थी । जिससे भाजपा द्वारा उन्हें विधानसभा के बजाए लोकसभा चुनाव में अवसर देने का वादा किया गया था,  और भाजपा ने वादा निभाते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया।  

छग के सभी 11 सीट के भाजपा प्रत्याशी
*रायपुर - बृजमोहन अग्रवाल

* राजनांदगांव - संतोष पांडेय

*दुर्ग - विजय बघेल

* सरगुजा - चिंतामणि महाराज

*कोरबा - सरोज पांडे

*बिलासपुर - तोखन साहू

*महासमुंद - रूप कुमारी चौधरी

*रायगढ़ - राधेश्याम राठिया

*बस्तर - महेश कश्यप

*कांकेर - भोजराज नाग

* जांजगीर - कमलेश जांगड़े

  चिंतामणी महाराज एक परिचय-

*जन्म तिथि- 26 नवम्बर 1968

*पिता- स्व संत गहिरा गुरूजी 

*निवास- श्रीकोट कुसमी

*छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड चेयरमैन- 2004-2008

*विधायक लूँड्रॉ- 2013-2018 (कांग्रेस)

*विधायक सामरी- 2018-2023(कांग्रेस)

* वर्ष 2024 में सरगुजा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी 

* मोबाइल नंबर- 6260338509

195 की सूची में 47 युवा, 28 महिलाएं

भाजपा द्वारा आज घोषित कुल 195 सीटो के उम्मीदवारों में 50 साल से कम आयु वर्ग के 47 युवा और 28 महिलाएं भी शामिल हैं। सूची में 27 नाम अनुसूचित जाति ,18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग , 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से और दो पूर्व मुख्यमंत्री, 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)