अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने आज शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि जब से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है क़ानून व्यवस्था बहुत ख़राब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग खुलेआम गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं। शासकीय अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं और काम नहीं करने दे रहे है। जिसका ताज़ा उदाहरण मैनपाट के तहसीलदार के साथ महोत्सव के दौरान मंच में कथित तौर पर एक भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा कॉलर पकड़ कर देख लेने की और ट्रांसफ़र करने की धमकी दी गई।तहसीलदार ने जब थाने में एफआईआर करवाया तो निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा एफआईआर वापस कराने का दबाव बनाया गया जब एफआईआर वापस नहीं लिया तो तहसीलदार का ट्रांसफ़र करवा दिया गया। परवेज आलम गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि इसी प्रकार लखनपुर थाने में हुई जब कोयला चोरो को छुड़ाने उनकी पैरवी करने भाजपा नेता थाने में घुस गए और थाना प्रभारी(डीएसपी)को देख लेने की धमकी देने लगे। ट्रांसफ़र की धमकी भी दिया। पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल है। भाजपाइयों के दबाव मे थाना प्रभारी डीएसपी को उसी दिन हटा दिया गया। परवेज आलम गांधी ने कहा कि इस तरह की घटना से कर्मचारियों, अधिकारियों का हौसला टूट रहा है और अपराधियों का मनोबल बढ रहा है।भाजपा का ये कहना कि सुशासन देंगे केवल झूठ है। उन्होंने कहा कि मैं इन दोनों घटना की निंदा करता हूँ और ये माँग करता हूँ कि कोयला चोरी व अन्य अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई हो।
सरगुजा ज़िले में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, चल रहा जंगल राज - परवेज आलम गांधी
By -
मार्च 02, 2024
0