सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने की मैनपाट में पांच नए रमणीय स्थलों की खोज ... पहाड़ियों में चले पैदल, खाइयों में भी तलाशी पर्यटन की संभावनाएं ....
By -
मार्च 03, 2024
0
मैनपाट। (महेश यादव)। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाला मैनपाट प्रकृति के सुंदरता से अच्छादित हो रहा है, यहां के रमणीय स्थल सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं मैनपाट में प्रतिदिन सैलानियों का ताता लगा रहता है। हाल ही में मैनपाट महोत्सव का आयोजन हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा मैनपाट पर्यटन स्थल के विकास की घोषणा की थी, जिसे लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के द्वारा आज रविवार को मैनपाट के पर्यटन स्थलों का अवलोकन और विकास की योजनाओं को लेकर पांच नए स्थलों का चुनाव किया जहां आमतौर पर पर्यटक नही पहुंच पाते हैं। विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि मैनपाट में पर्यटन के बहुत सारे संभावनाएं हैं जिसे अभी तक चिन्हित नहीं किया गया, जिस कारण पर्यटक वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा पर्यटन को लेकर कई सारे घोषणाएं की गई हैं आज मैनपाट में पांच नए दर्शनीय स्थलों की खोज की गई , जो अभी तक के ज्ञात स्थलों से अधिक रमणीय और देशने लायक है। इस नए क्षेत्रों के विकास की भी आवश्यकता है। इस दौरान भाजपा नेता रजनीश पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता और वन विभाग की टीम मौजूद थी।




