सरोकार : यातायात और परिवहन विभाग के शिविर में दूसरे दिन 93 लोगों ने बनवाया लर्निंग लाइसेंस.... अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उमड़ रहे युवा .... इस तिथि तक लगेगा शिविर, आप भी अवसर न चूकें...
By -
मार्च 03, 2024
0
अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त तत्वाधान अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर में युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। शिविर के दूसरे दिन आज रविवार को कुल 93 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस बनवाया। शिविर में यातायात पुलिस के द्वारा आम नागरिकों को यातायात के नियमो एवं उनका पालन करने की समझाईस भी दी जा रही हैं। यातायात प्रभारी विजय कैवर्त ने बताया कि यह शिविर 8 मार्च तक चलेगी। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिविर आयोजित की जा रही है। लार्निग लाइसेंस के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म तिथि की पुष्टि के लिए शैक्षणिक दस्तावेज पांचवी, आठवीं, दसवीं की अंकसूची, अथवा पेनकार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र साथ लाना होगा, इसके लिए साढ़े तीन सौ से चार सौ रुपए शुल्क का प्रावधान है।




