ADD

धर्मांतरण का आरोप लगा पहुंचे बजरंगियों पर मिशनरियों ने किया पथराव ... देखते ही देखते मचा बवाल ... चर्च में घुस दोनो पक्ष के बीच हुई जमकर मारपीट ... चर्च परिसर पुलिस छावनी में तब्दील... देखें छग के किस इलाके में हुई घटना ...

0


 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज रविवार को चर्च में आज सुबह प्रार्थना सभा के दौरान लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगा पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के ऊपर मिशनरियों द्वारा पत्थर फेंके जाने से बवाल मच गया। विरोध में बजरंगी चर्च में घुस गए और ईसाई मिशनरियों के साथ उनकी जमकर मारपीट हो गई। खबर पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, स्थिति पर काबू पाने चर्च परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी भी तरह का उपद्रव रोकने पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात हैं।  प्रशासन के द्वारा स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया गया है, वहीं दोनो पक्षों के बीच अभी भी तनाव की स्थिति है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दुर्ग के रायपुर नाका स्थित  चर्च में धर्मांतरण का खेल चल रहा था।  भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने कहा जा रहा था। इसके विरोध में वे जय श्री राम के नारे के साथ वहां पहुंचे तो उनपर पत्थर से हमला कर दिया गया, जिसके कारण विवाद और बढ़ा। वहीं दूसरे पक्ष ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा धर्मांतरण के आरोपों से इंकार करते हुए इसे झूठा और बेबुनियाद बताया है।बताया जा रहा है चर्च में आज रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे उक्त घटना हुई। एएसपी  अभिषेक झा सहित अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों से चर्चा कर किसी प्रकार माहौल शांत करने की कोशिश की। मौके पर कई थाने के 300 से भी अधिक जवान मौजूद रहे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उक्त चर्च को बंद कराए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)