मैनपाट । (महेश यादव)। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले दो दिन से बिगड़े मौसम के बीच रविवार की रात से लेकर तड़के तक मैनपाट इलाके में तेज आंधी, पानी ने जमकर तबाही मचाई। कच्चे घरों के शेड उड़ने के साथ छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के दौरान समूचा ग्रामीण इलाका सहमा रहा। छत उड़ने से एक दर्जन से अधिक परिवार बारिश व तूफान में सुरक्षित ठिकाने के लिए जूझते रहे और किसी प्रकार परिचितों, शासकीय भवनों में शरण लिया। आंधी से पेड़ गिर गए, बिजली खंभा और तार टूटने से अंधेरा छा गया। बताया जा रहा है कि मैनपाट के ग्राम पैगा और सुपलगा में सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। आंधी से अमित पिता रामधानी, अशोक पिता रामधानी, रमय्या पिता आशा राम, , चैन सायं पिता उदयभान, बुलकन पिता हरी सहित अन्य ग्रामीणों के कच्चे घरों का छत क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि रामप्रसाद पिता सुरजन के घर के ऊपर पेड़ गिर गया। गनीमत था कि घटना से किसी की जान नही गई। प्रकृति का यह रुद्र रूप देख ग्रामीण सहमें रहे। घरों को नुकसान पहुंचने से गरीब परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।
बिग ब्रेकिंग : आंधी - तूफान और बारिश ने मैनपाट क्षेत्र में मचाई तबाही ... एक दर्जन से अधिक कच्चे घरों के छत उड़े ... पेड़, बिजली खंभे टूटे ... प्रकृति का रौद्र रूप देख सहमा रहा इलाका ... देखें तबाही की तस्वीरें ...
मार्च 03, 2024
0