ध्यान दें ... यदि आप सरगुजा पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में आयोजित शिविर में लर्निंग लाइसेंस नही बनवा पाए हैं तो आपको अफसोस करने की जरूरत नहीं है... अंबिकापुर के इस स्थल पर अब दोबारा 6 दिनों तक इस तिथि से लगेगा विशेष शिविर....

khabrigullak.com
By -
0

 अंबिकापुर।  सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत पूर्व में आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर में आमनागरिकों का बेहतर प्रतिसाद मिलने पर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पुनः शिविर आयोजित करने की योजना बनाई गई है। सरगुजा पुलिस द्वारा आज शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यातायात पुलिस एवं आरटीओ के संयुक्त तत्वाधान मे दिनांक 2/03/24 से 8/03/24 तक पीजी कॉलेज स्थित ग्राउंड में लर्निंग लाइसेंस शिविर - 2.0 आयोजित की जायेगी। शिविर अपने निर्धारित स्थल पीजी कॉलेज मे प्रातः 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।  शिविर दिनांक 2/03/24 से शुरू होकर दिनांक 8/03/24 तक आयोजित किया जायगा, उक्त शिविर मे आमनागरिक अपने पहचान पत्रों समेत उपस्थित आए एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर का बहुतायत की संख्या मे लाभ उठाये, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमो का पालन करे स्वयं सुरक्षित रहे एवं अन्य राहगीरो कों भी सुरक्षित रखे, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव तत्पर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)