अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत बलरामपुर जिले में पदस्थ रीता रेन शाक्य अनुविभागीय अधिकारी को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कार्यपालन अभियंता संभाग अम्बिकापुर में अटैच कर अमित सिंह प्रभारी सूरजपुर अनुविभागीय अधिकारी को जिला बलरामपुर में पदस्थ किया गया है। ठेकेदारों का आरोप है कि शासन के इस आदेश के बावजूद अंबिकापुर कार्यालय में अटैच अधिकारी द्वारा बलरामपुर जिले का पदभार नहीं दिए जाने से आज तक न तो शासन का आदेश पूरा हो पाया है और न ही सूरजपुर जिले के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी को बलरामपुर जिले में पदभार मिल पाया है। अधिकारियों के इस मनमानी से ठेकेदारों में रोष है। ठेकेदारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के आदेश क्रमांक ESTB-102 (2)/116/2025 नवा रायपुर अटल नगर 23/04/2025 के अनुसार संभाग के सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया था,जिसमें बलरामपुर रामानुजगंज जिले में पदस्थ रीता रेन शाक्य अनुविभागीय अधिकारी को कार्यालय कार्यपालन अभियंता संभाग अम्बिकापुर में अटैच कर अमित सिंह प्रभारी सूरजपुर अनुविभागीय अधिकारी को जिला बलरामपुर में पदस्थ किया गया है। ठेकेदारों का कहना है कि शासन के इस आदेश के बाद भी आज तक रीता सेन शाक्य द्वारा चार्ज न देकर कार्य किया जा रहा है। जिससे जिले के ठेकेदारों में रोष व्याप्त हैं। शासन के आदेश का पालन न कर अधिकारियों द्वारा मनमर्जी चलाई जा रही है। सुशासन तिहार में इस तरह की मनमानी से अन्य जिले भी प्रभावित हो रहे है। ठेकेदारों का कहना है यदि शासन के आदेश का पालन नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
वे आयेंगे तभी मैं प्रभार दे पाऊंगी - रीता सेन शाक्य
इस संबंध में रीता रेन शाक्य अनुविभागीय अधिकारी लोकनिर्माण विभाग बलरामपुर ने कहा कि शासन के आदेश के तहत उन्हें अंबिकापुर कार्यालय में अटैच किया गया है। सूरजपुर जिले से अमित सिंह आयेंगे तभी मैं उन्हें प्रभार दे पाऊंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में शासन से संशोधित आदेश आने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ठेकेदारों का हस्तक्षेप समझ से परे है।
शासन का यह है आदेश






