ADD

बलरामपुर के ग्राम पंचायत तातापानी के आवास मित्र गरीबों से आनलाइन आवेदन के नाम पर कर रहे तीन - तीन सौ रुपए की अवैध उगाही.. सुशासन तिहार में शिकायत की बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

0

 

बलरामपुर।। खबरी गुल्लक।। 12 मई 2025 ।। 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आवास मित्र, अवसर का नाजायज फायदा उठाते हुए जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन भरने के एवज में 300 - 300 रुपए की अवैध वसूली कर हैं। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा सुशासन त्यौहार में बलरामपुर कलेक्टर के नाम पर 6 मई 2025 को आवेदन दिया गया है मगर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी संबंधितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है शासन के महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने के नाम पर कुछ अवसरवादी कर्मी अवैध कमाई भी कर रहे हैं। आदिवासी अंचल सरगुजा में अभी भी बड़ी आबादी अशिक्षित और जागरूक है। जबकि शासन के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। शासन के द्वारा पीएम आवास, मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आवास मित्र बनाया गया है। ग्राम पंचायत तातापानी के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनसे आनलाइन आवेदन के नाम पर तीन तीन सौ रुपए लिए गए हैं। जिससे कई गरीब जरूरतमंद आवेदन नहीं कर पाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिनके द्वारा रुपए देने में असमर्थता जताई जा रही है उनका आनलाइन आवेदन नहीं भरा जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा इस संबंध में कलेक्टर के अलावा पंचायत मंत्री के नाम पर भी आवेदन सौंपा गया है। अनूप कुमार, दीपनाथ, सुमन,राज, संजय कोड़ाकु, उजियाला,प्रदीप रजक, रामलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त यह आवेदन सौंपा है। 

आवेदन में यह लगाया गया है आरोप - 



इस संबंध में जिनपर पर अवैध वसूली का आरोप लगा है उनसे संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)