ADD

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में आने वाले लोगों को पार्किंग की जानकारी के लिए नहीं होगी परेशानी .. पहली बार सरगुजा पुलिस ने पार्किंग स्थल के लिए जारी किया बार कोड, स्कैन करते ही मोबाइल पर उपलब्ध होगी जानकारी ...

0

 

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में कल 13 मई को आयोजित होने वाले मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि व पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित  प्रदेश का लगभग सभी मंत्री मंडल भी मौजूद रहेगा। कार्यक्रम स्थल के बैठक दीर्घा में करीब 45 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ कुर्सियां लगाई गई हैं। कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर कलेक्टर विलास भोसकर और पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल की पहल पर पहली बार विभिन्न रूटों से आनेवाले लोगों के पार्किंग स्थल की जानकारी के लिए बार कोड जारी किया गया है। गूगल में बार कोड स्कैन करते ही पार्किंग स्थल की जानकारी मिलने से लोगों को काफी मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के द्वारा प्रदेश को करीब 8. 26 लाख नए आवासों की सौगात प्रदेश को दी जाएगी। एक दिन पूर्व आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया गया। 

यह हैं विभिन्न रूटों के पार्किंग की जानकारी के लिए बार कोड 

 











एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)