ADD

बिग ब्रेकिंग : बतौली के सलेहाडीह में पहुंचे 20 से अधिक जंगली हाथी .. बांध में कर रहे स्नान..! मुस्तैद हुआ वन अमला,ग्रामीण परेशान

0

बतौली। खबरी गुल्लक ।। (अचल गुप्ता) 12 मई 2025।।

लुण्ड्रा की ओर से आज सोमवार को देर शाम 20 से अधिक जंगली हाथियों के नए दल ने बतौली के सलेहाडीह के जंगल में प्रवेश किया है। हाथियों के दल में शावक के साथ दांतेल हाथी भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। अचानक बड़ी संख्या में हाथियों के बतौली क्षेत्र में आ जाने से वन कर्मियों के साथ ग्रामीणों में भी हड़कंप है। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल ने ग्राम सलेहाडीह में प्रवेश करने के बाद अभी बांध में स्नान कर रहा है। हाथियों द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाए जाने की खबर नहीं है। वन कर्मियों का कहना है कि हाथियों की निगरानी की जा रही है। जिस तरफ हाथी विचरण कर रहे हैं उस और के बस्तियों में मुनादी करा ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

विदित हो कि इसके पूर्व भी करीब डेढ़ माह पूर्व लुण्ड्रा की तरफ से हाथियों के दल ने बतौली क्षेत्र में प्रवेश किया था उस दौरान भी हाथी क्षेत्र में बगैर कोई नुकसान पहुंचाए लुण्ड्रा के चीतालाता की और लौट गए थे। जबकि राजपुर, प्रतापपुर की ओर अलग दल ने करीब आधा दर्जन लोगों को कुचल मौत के घाट उतार दिया था। हाल ही में उदयपुर की ओर कोरबा से करीब 39 हाथियों का दल पहुंचा था और तीसरे दिन वापस कोरबा की तरफ चला गया था। मैनपाट की ओर भी रायगढ़ सरहद के बोरो रेंज में 12 हाथी विचरण कर रहे हैं। वन कर्मियों के द्वारा हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)