बिग ब्रेकिंग: पत्नी और उसके प्रेमी को झोपड़ी में आपत्ति जनक हालत में देख पति ने फावड़े से मार डाला.. मैनपाट के बिसरपानी में दोहरे हत्याकांड से दहशत

बिग ब्रेकिंग: पत्नी और उसके प्रेमी को झोपड़ी में आपत्ति जनक हालत में देख पति ने फावड़े से मार डाला.. मैनपाट के बिसरपानी में दोहरे हत्याकांड से दहशत

khabrigullak.com
By -
0

 

मैनपाट।खबरी गुल्लक।महेश यादव

19 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी मझवारपारा में पत्नी को गांव के ही युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख कर पति ने दोनों को फावड़ा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बाबूलाल मझवार पिता बुधु मझवार 35 वर्ष गांव में ही निवास करता है। 17 अगस्त को मकान मालिक सोमारू मझवार की झोपड़ी में नईहारो और गांव का ही बेंजे बड़ा मौजूद दे,वे नशे में थे, कुछ देर में नईहारो का पति बाबूलाल भी नशे की हालत में वहां पहुंचा। तीनों आग तापने लगे। करीब आधे घंटे बाद उनके बीच लगाई शुरू हो गई। यह देख भय से मकान मालिक सोमारू मझवार घर से भाग गया और दूसरे दिन 18 अगस्त को वापस लौटा तो बेंजे बड़ा और नईहारो को रक्तरंजित हालत में मृत पाया। दोनों के सिर में गहरा चोट का निशान पाया गया। आशंका जताई गई कि संभवतः पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्ति जनक हालत में देखकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किया होगा। हालांकि अभी इसकी अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि फरार बाबूलाल मझवार की तलाश की जा रही है। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)