बिलासपुर।खबरी गुल्लक
बिलासपुर के बाल सुधार गृह में निरुद्ध एक अपचारी बालक ने शौचालय में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। अपचारी रायगढ़ जिले का रहने वाला था। उसे दुष्कर्म मामले में पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को उसे बाल सुधार गृह लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, मृतक किशोर रायगढ़ के धर्मजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम किरमिडांड का निवासी था। अनाचार की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले कोर्ट में पेश किया था। उसे 15 अगस्त को रायगढ़ से बिलासपुर के बाल सुधार गृह लाया गया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अपचारी ने घटना से एक दिन पहले ही अपने परिजनों से बात की थी। उसकी बुरी आदतों से परिजन नाराज थे।




