भिलाईनगर।खबरी गुल्लक।
8 से 9 साल की तीन बालिकाओं के साथ चॉकलेट ,नड्डा देने का लालच देकर अनाचार किए जाने के मामले में छावनी पुलिस ने आरोपी फिरोज मंसूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने मीडिया को बताया कि बालिकाओं ने करीब 10-11 दिन पूर्व अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी परिजनों को दी थी। सोमवार की रात परिजन थाना पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि बच्चियों को चॉकलेट और नड्डा देने के बहाने अपने पास बुलाता था। आरोपी द्वारा बच्चियों के साथ अनैतिक कृत्य किए जाने का खुलासा हुआ। आक्रोशित लोगों ने छावनी थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने आरोपी फिरोज मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। छावनी सीएसपी ने बताया कि पीड़ित बच्चियों के परिजनों की रिपोर्ट पर छावनी थाने में अपराध दर्ज किया गया है।




