अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
नगर पुलिस अधीक्षक आइपीएस रोहित कुमार शाह का जिला सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की नई जिम्मेदारी के साथ जिला सुकमा स्थानांतरण होने पर सरगुजा पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर अम्बिकापुर में आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह ने कहा कि सरगुजा जिले में लगभग 1 वर्ष का कार्यकाल रहा। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियो सहित अधीनस्थ अधिकारियो, कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन मे शहर मे बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से क़ानून व्यवस्था स्थापित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेंद्र मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक कुमारी चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव पाण्डेय, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।







