भटगांव में कांग्रेस नेताओं ने अमृत मिशन कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप... दस दिन में मांग पूरी होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

भटगांव में कांग्रेस नेताओं ने अमृत मिशन कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप... दस दिन में मांग पूरी होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

khabrigullak.com
By -
0


 सूरजपुर / भटगांव।। (भूपेंद्र राजवाड़े)।।

खबरी गुल्लक नगर पंचायत भटगांव के सभी वार्डो मे पानी सप्लाई करने की बड़ी योजना का कार्य मिशन अमृत 2.0 अंतर्गत किया जा रहा है। इस जलप्रदाय योजनाओं के कार्य मे गुणवत्ता हीन काम करने का आरोप लगाते हुवे कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक ज्ञापन नगर पंचायत के सीएमओ को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया की पूरे वार्डों में हर गली में निर्माण कम्पनी द्वारा गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है कहीं कहीं थूक पॉलिस की तरह गड्ढा भराई किया गया है। जिससे नगर वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मेन सप्लाई पाइपलाइन की चेकिंग बरसात के दिनों में बह रहे हैं नाली के पानी से की जा रही है।  जिसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध जताते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई की 10 दिन के भीतर पाइपलाइन विस्तार के लिए किए गए गड्ढा की फीलिंग नहीं की गई व्यवस्थित नहीं की गई तो इस स्थिति में कांग्रेस पार्टी के द्वारा नगर पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता,पूर्व एल्डरमैन अफरोज खान, पार्षद अभिषेक श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश गुप्ता, ताहिर रजा, कमलेश दुबे,बजरंगी सिंह, मनोज साहू,मुन्ना रंगरेज,सरवन जयसवाल,धर्मेंद्र ठाकुर,असलम,राहुल सोनी,सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे। इस संबंध में नगर पंचायत भटगांव के सीएमओ राजेश कुशवाहा ने कहा कि ज्ञापन और शिकायत मिलने पश्चात मैं और निकाय के इंजीनियर खुद  कार्य स्थल जा निरीक्षण किये तथा ठेकेदार के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां पाइपलाइन का गड्ढा कर रहे हैं उसे तत्काल समतल करें तथा व्यवस्थित करें व साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। मैंने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया है सभी काम गुणवत्ता के साथ करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)