बहन की संदिग्ध मौत के दूसरे दिन भाई को मणिपुर पुलिस ने 5 तलवार 1 कटार के साथ किया गिरफ्तार

बहन की संदिग्ध मौत के दूसरे दिन भाई को मणिपुर पुलिस ने 5 तलवार 1 कटार के साथ किया गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 
शहर के दर्रीपारा निवासी एक किशोरी की संदिग्ध मौत होने के दूसरे दिन आज मणिपुर पुलिस ने मृतिका के भाई अतुल कुमार कश्यप को 5 तलवार और 1 कटार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के समीप कटार के लोगों को आतंकित कर रहा था, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कटार जब्त कर कड़ाई से पूछताछ करते हुए आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 5 तलवार और बरामद किया। 
पुलिस ने बताया कि आरोपी  अतुल कुमार कश्यप उर्फ़ आदिनाथ कश्यप पिता काशीनाथ कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी दर्रीपारा बीएसएनएल ऑफिस रोड अंबिकापुर थाना मणीपुर
धारा 351(3) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा  गया। पुलिस ने बताया कि  आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, युवक आपराधिक गतिविधियों मे शामिल रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, जिला अस्पताल सहायता केंद्र प्रभारी चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मदन गोपाल परिहार, प्रधान आरक्षक नारायण चौधरी, आरक्षक पवन यादव, अनिल सिंह, ऋषभ सिंह, प्रताप सिंह, घनश्याम राजवाड़े, निर्मल साय, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे। विदित हो कि एक दिन पूर्व आरोपी की बहन की फांसी पर झूलती संदिग्ध शव मिली थी। मृतिका की मां ने अपने पति और पुत्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)