ADD

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता दल ने 4 किलो गांजा के साथ आशीष पटेल को दबोचा... भेजा जेल

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

होली से पहले नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में पुनः 4 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। टीम को थाना रघुनाथपुर के उचडीह- मोहनपुर मार्ग पर गश्त के दौरान सफलता मिली। गस्ती टीम ने तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो संदिग्धों को ओवरटेक कर रोका। बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला, लेकिन चालक आशीष पटेल निवासी कोट, चौकी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा को पकड़ लिया गया। आरोपी के पीठू बैग की तलाशी में 4 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिनका कुल वजन 4 किलोग्राम था। आशीष पटेल को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय अम्बिकापुर में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी हो गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया होली पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ जाती है। इसलिए उड़नदस्ता टीम लगातार गश्त कर तस्करों पर नजर रख रही है।  इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी और चंद्रावती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)