ADD

मानव तस्करी की फरार आरोपी कलावती को सरगुजा पुलिस ने पुणे से दबोचा.. 3 लाख में बेचे जाने का हुआ था सनसनीखेज खुलासा

0


 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 28 फरवरी 2026

 सरगुजा जिले में मानव तस्करी के सनसनीखेज मामले में फरार चल रही आरोपी कलावती एक्का को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना लखनपुर की टीम ने यह सफलता हासिल कीमामले का खुलासा तब हुआ जब 19 दिसंबर 2025 को पीड़िता ने थाना लखनपुर में शिकायत दर्ज कराई। ग्राम सिंगीटाना निवासी धनी कुजूर ने पीड़िता को नौकरी का लालच देकर सहयोगी अल्का टोप्पो व कलावती एक्का के साथ फिरोजाबाद ले जाकर उसका जबरन विवाह करा दिया। बाद में पीड़िता को 3 लाख रुपये में खरीद-फरोख्त किया गया। किसी तरह भागकर लौटी पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 143(2), 87, 3(5), 64(2) ढ व बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 319/25 दर्ज हुआ। पुलिस ने पहले धनी कुजूर व अल्का टोप्पो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुणे से पकड़ी गई कलावती एक्का 40 वर्ष पिता हॉबील एक्का, निवासी लडुवा थाना राजपुर हाल मुकाम गोरसीडबरा  गांधीनगर ने पूछताछ में अपराध कबूल लिया। संगठित गिरोह के चलते धारा 111(2)(ii) बीएनएस जोड़ी गई। अन्य फरार आरोपी की तलाश तेज हो गई है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उपनिरीक्षक निर्मला कश्यप, महिला आरक्षक मानिता तिग्गा व आरक्षक जगेश्वर बघेल की सक्रिय भूमिका रही। एसएसपी ने सभी थानों को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)