ADD

सरगुजा में गांजा तस्करी का फिर हुआ पर्दाफाश.. दो युवक गिरफ्तार , 75 हजार का गांजा जब्त

0

अंबिकापुर,।। खबरी  गुल्लक।। 28 फरवरी 2026

 जिला सरगुजा के गांधीनगर थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और एक स्कूटी जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 75 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी उड़ीसा के रहने वाले हैं और स्थानीय बाजार में नशे का धंधा चला रहे थे।

पुलिस को 27 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी  क्रमांक सीजी 15 डीजे 4318 की डिक्की में गांजा भरकर बनारस चौक से डिगमा की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमारी द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दिनेश थापा  35 वर्ष, झारसुगुडा, उड़ीसा और विक्की तामंग 21 वर्ष, झारसुगुडा उड़ीसा बताया।

 स्कूटी की तलाशी ली गई तो डिक्की से 1 किलो 100 ग्राम गांजा   बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने उड़ीसा से गांजा खरीदा और सरगुजा में बेचने के लिए ला रहे थे। पुलिस ने थाना गांधीनगर में अपराध संख्या 112/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रख रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक विकास सिंह, कुंदन पांडेय, केवल साहू व घनश्याम देवांगन ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे के सौदागरों पर ऐसी सख्ती जारी रहेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)