अंबिकापुर। खबरी गुल्लक। 28 फरवरी 2026 ।।
सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन और प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो को अर्धवार्षिक आयु पूर्ण होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी अग्रवाल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की ईमानदारी से कर्तव्य पालन और संवेदनशील पुलिसिंग में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये सभी पुलिसकर्मी हमेशा कर्तव्यनिष्ठ रहे और विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बने। सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजनों से चर्चा कर उन्होंने पुलिस परिवार के कल्याण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सभी को स्वस्थ और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में डीआईजी एवं एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर ही सभी कार्यालयीन औपचारिकताएं पूरी कर पीपीओ आदेश जारी कर दिए गए।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, समस्त कार्यालयीन स्टाफ और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।




