अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
जिला पंचायत सरगुजा के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि आज के बजट ने यह सिद्ध कर दिया कि माननीय राहुल गांधी जी और कांग्रेस जिस बात को बार-बार कह रही है और बोलती है कि वीबी जी-राम-जी योजना के जरिये मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है। वह बजट के आवंटन को देखकर आप समझ सकते हैं। इस बार भी बजट में पूर्व के वर्ष की तरह ही मनरेगा अर्थात वीबी जी-राम-जी योजना के लिये 4000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें पिछले वर्ष 3600 करोड़ केन्द्र सरकार और 400 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान था, किन्तु इस बार 4000 करोड़ के प्रावधान में 2400 करोड़ केन्द्र और 1600 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान होगा, जो कि राज्य सरकार के ऊपर के बड़ा भार है। भले ही हमारे प्रदेश का बजट बढ़ते हुए 2 लाख करोड़ के आसपास पहुंच गया हो, लेकिन सरकार के पास वर्तमान में आय के साधन बढ़ाने को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं दिखती। यही कारण है कि सरकार पर इतना दबाव है कि गांधी जी के पूण्यतिथि और अन्य दिनों में शराब बिक्री कर राजस्व को बढ़ाना पड़ रहा है।
कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की सौगात अच्छी बात है, इससे आमजनों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधा ही मिलेगी। किन्तु इसके पहले ऐसे मेडिकल कॉलेज जिनके कार्य अब तक पुरे नहीं हुए और शिफ्ट नहीं हुुए हैं उन पर भी ध्यान देने की आवश्यता है। साथ ही सरगुजा जिले के लखनपुर और दरिमा सीएचसी सहित डांड़गांव पीएचसी के सुविधा विस्तार हेतु फाईल विगत दो वर्षों से स्वास्थ्य मंत्रालय में लंबित हैं। नये हॉस्पिटल खोलना अच्छी बात है, किन्तु पुराने हॉस्पिटलों में सुविधा विस्तार और कमियों को दूर करना बेहद जरूरी है ताकि लोगों को अच्छी सुविधा मिल सके।




