अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में रखे गये बजट के लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया है ऐसे में राज्य सरकार का 1.72 लाख का बजट प्रोविजन बेमानी है। राज्य सरकार का राजस्व व्यय पिछले बजट की राशि 1.38 लाख की तुलना में बढ़कर 1.45 लाख करोड़ हो गया है उसकी तुलना में पूंजीगत व्यय 26341 करोड़ रुपए से बढ़कर 26500 करोड़ हुआ है जो बेहद निराशाजनक है। एक ओर प्रदेश की सरकार डबल इंजन के नाम पर अधोसंरचना विस्तार की बड़ी बडी बात कर रही है वहीं प्रावधान ऊंट के मुंह में जीरा होगा।

.jpg)






















