शिमला।। खबरी गुल्लक।।
एआई शिखर सम्मेलन के दौरान शर्टलेस होकर प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीम को हिमाचल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह रोहड़ू में हुई इस कार्रवाई से दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तकरार पैदा हो गई।
हिमाचल पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने बिना स्थानीय सूचना, वारंट या वैध दस्तावेज के कार्रवाई की, जो पूरी तरह अवैध है। शिमला के शोघी बैरियर और सोलन के धर्मपुर में नाकाबंदी कर वाहनों को रोका गया। दिल्ली पुलिस कर्मियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। घंटों की तनातनी के बाद अदालत की मंजूरी मिलने पर ही दिल्ली पुलिस आरोपियों को लेकर रवाना हो पाई।
दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपहरण की एफआईआर
इस मामले में शिमला में दिल्ली पुलिस के खिलाफ तीनों कार्यकर्ताओं के अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज हो गई है। हिमाचल पुलिस ने शोधी बैरियर पर टीम को रोका और जांच में सहयोग मांगा, जिससे दिल्ली के अधिकारी नाराज हो गए। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि बाहरी राज्य की पुलिस को स्थानीय पुलिस को सूचित करना अनिवार्य है।




