ADD

खनन अधिकारी मोहंती के फ्लैट से रिकॉर्ड 4.27 करोड़ नकदी जब्त.. रिश्वत लेते पकड़ाया तब खुला काला चिठ्ठा

0


भुवनेश्वर।। खबरी गुल्लक।। 

ओडिशा के भुवनेश्वर में खान विभाग के उप निदेशक देबब्रत मोहंती के फ्लैट से सतर्कता विभाग ने रिकॉर्ड 4.27 करोड़ रुपये नकदी बरामद की है। यह राशि ट्रॉली बैग में भरी हुई मिली। इसके अलावा, उनके नाम पर लाखों की बेहिसाब संपत्ति, जिसमें आलीशान दो मंजिला मकान, भूखंड और लगभग 130 ग्राम सोना शामिल है, का भी पता चला। 

मोहंती को मंगलवार रात 30 हजार रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक लाइसेंस प्राप्त कोयला व्यापारी ने उनके खिलाफ काम सुचारू रूप से चलाने के बदले घूस मांगने का आरोप लगाया था। गिरफ्तारी के बाद सतर्कता टीम ने भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट, भद्रक जिले के पैतृक घर और कटक के कार्यालय पर एक साथ छापे मारे। 

 प्रमुख बरामदगी, संपत्ति 

फ्लैट से 4.27 करोड़ रुपये नकदी ट्रॉली बैग में भरी हुई, कार्यालय के दराज से 1.20 लाख रुपये, भुवनेश्वर में आलीशान दो मंजिला मकान,2,400 वर्ग फुट का भूखंड, जहां दो मंजिला इमारत बन रही है,  लगभग 130 ग्राम सोना

दस बैंक खाते में लाकर

सतर्कता निदेशक यशवंत जेठवा ने इसे प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती बताया। भुवनेश्वर डिवीजन के सतर्कता एसपी सरोज कुमार सामल ने कहा कि मोहंती के नाम पर 10 बैंक खाते और लॉकर हैं, जिनकी जांच जारी है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। interestingly, 2009 में भी उन पर इसी तरह का भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था, जो मयूरभंज जिले की अदालत में लंबित है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)