जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर में प्रकाश मणि त्रिपाठी शासकीय अधिवक्ता नियुक्त

जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर में प्रकाश मणि त्रिपाठी शासकीय अधिवक्ता नियुक्त

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक 

जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर में  प्रकाश मणि त्रिपाठी को शासकीय अधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। विधि और विद्यायी कार्य विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आज यह नियुक्ति आदेश जारी किया गया ।  कलेक्टर अजीत वसंत और जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया। श्री त्रिपाठी पूर्व में निजी प्रैक्टिस जिला न्यायालय अम्बिकापुर में कर रहे थे, वे  विधि के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने विधि स्नातक पीजी कॉलेज अम्बिकापुर  से पूर्ण किया है।पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री त्रिपाठी ने कहा कि शासन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करूंगा। न्यायहित में शासन का पक्ष मजबूती से रखना एवं पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर न्यायालय के वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)