सूरजपुर जिले में टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची एवं पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब पर संघ ने जताया असंतोष.. डीईओ को सौंपा गया ज्ञापन

सूरजपुर जिले में टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची एवं पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब पर संघ ने जताया असंतोष.. डीईओ को सौंपा गया ज्ञापन

khabrigullak.com
By -
0

 

सूरजपुर। खबरी गुल्लक

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर को ज्ञापन सौंपकर सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची के प्रकाशन एवं पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में संघ ने कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में प्रारंभिक वरिष्ठता सूची  प्रकाशित कर निर्धारित समय सीमा में पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण की जानी है। इसके बावजूद जिले में अब तक वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है, जिससे पात्र शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। संघ ने मांग की है कि वरिष्ठता सूची में टीईटी उत्तीर्णता जैसी आवश्यक पात्रता का स्पष्ट उल्लेख किया जाए, दावे-आपत्तियों का शीघ्र निराकरण कर संशोधित वरिष्ठता सूची जारी की जाए तथा सभी पात्र सहायक शिक्षकों को नियमानुसार पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाए।


 ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय, एनसीटीई की अधिसूचना तथा राज्य शासन एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों का उल्लेख करते हुए जिला प्रशासन से नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो आगे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)