घूस लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद राजस्व कर्मियों ने विजिलेंस टीम को ही बना लिया 21 घंटे बंधक... छोड़ने के बाद खोला गेट, खाली हाथ लौटी टीम

घूस लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद राजस्व कर्मियों ने विजिलेंस टीम को ही बना लिया 21 घंटे बंधक... छोड़ने के बाद खोला गेट, खाली हाथ लौटी टीम

khabrigullak.com
By -
0

 

उत्तराखंड। तारगंज। खबरी गुल्लक 

 सितारगंज तहसील में 14 हजार रुपये का घुस लेने के मामले में संग्रह अमीन और सहायक राजस्व लेखाकार को विजिलेंस टीम के द्वारा जाल बिछा पकड़े जाने के बाद राजस्व कर्मचारियों ने विजिलेंस टीम को बंधक बना लिया। गलती और सीनाजोरी के तर्ज पर 21 घंटे तक हंगामा मचाते हुए पकड़े गए दोनों कर्मचारियों को छोड़े जाने के बाद ही विजिलेंस टीम को मुक्त किया। 

29 जुलाई  को यह कार्रवाई हुई थी। इसके बाद राजस्व कर्मियों ने गेट में ताला लगा दिया। कार्यालय परिसर में 30 जुलाई को प्रशासन, राजस्व अधिकारियों और विजिलेंस के बीच हुई वार्ता के बाद विजिलेंस टीम ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के बजाय राजस्व अधिकारी के हवाले कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने भी तहसील  का  गेट खोल विजिलेंस टीम को बाहर निकलने दिया। सूत्रों के मुताबिक टीम ने तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और सहायक राजस्व लेखाकार भूपेंद्र सिंह राणा को 14 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया था। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारी भड़क उठे। तहसील  के  गेट पर ताला लगा दिया। कर्मियों का कहना था कि दोनों कर्मी राजस्व वसूली कर रहे थे इस दौरान कार्रवाई की गई।

विजिलेंस की टीम के तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन और सहायक राजस्व लेखाकार को कथित रिश्वत लेते ट्रैप करने की कार्रवाई के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मामले की उच्चस्तरीय  जांच कराने समिति गठित करने की सिफारिश की है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)