अंबिकापुर के दयानिधि हॉस्पिटल ने कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से जीता मरीजों का दिल.. कमाया नाम.! डॉ संदीप त्रिपाठी ने 10 हजार से अधिक किए सफल ऑपरेशन

अंबिकापुर के दयानिधि हॉस्पिटल ने कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से जीता मरीजों का दिल.. कमाया नाम.! डॉ संदीप त्रिपाठी ने 10 हजार से अधिक किए सफल ऑपरेशन

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर स्थित दयानिधि हॉस्पिटल ने कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ मरीजों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है। लगभग 10 वर्षों के चिकित्सकीय अनुभव के दौरान डॉ संदीप त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका में 10 हजार से अधिक सफल ऑपरेशन किये हैं, जिसमें दयानिधि हॉस्पिटल में 100 से अधिक स्पाइन सर्जरी तथा करीब 4 हजार हड्डी संबंधी सफल ऑपरेशन शामिल है। यही अनुभव और सेवा भाव मरीजों को संतुष्ट कर रहा है। सरगुजा जिले के एक बड़े वर्ग का कहना है कि दयानिधि हॉस्पिटल में उनके परिवार के सदस्यों का उपचार हुआ, आपरेशन हुए, मगर आज तक आपरेशन के गलत परिणाम नहीं आए। नागरिकों ने दयानिधि हॉस्पिटल के डॉ संदीप त्रिपाठी के उपचार और चिकित्सकीय सेवाओं के प्रति संतुष्टता जताई है। नागरिकों का यह भी कहना है कि जिस इलाज के लिए उन्हें रायपुर जाना पड़ता था,अब उस इलाज की सुविधा दयानिधि हॉस्पिटल में मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिल रही है। 

दयानिधि हॉस्पिटल की बेहतर है स्वास्थ्य सुविधा - उत्तम सरकार 

बलरामपुर जिले के उत्तम सरकार ने कहा कि उनके महिला रिश्तेदार का दयानिधि हॉस्पिटल में उपचार हुआ था, अस्पताल में कम खर्च में बेहतर इलाज के साथ आपरेशन भी हुआ था। मरीज की हालत बिल्कुल ठीक है। उन्होंने डॉ संदीप त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

मरीज चल तक नहीं पाता था,अब दौड़ रहा - भूपेंद्र

सूरजपुर जिले के भूपेंद्र कुमार ने कहा कि उनके पड़ोसी के पैर में काफी तकलीफ थी, वे चल फिर नहीं पाते थे। उनका उपचार दयानिधि हॉस्पिटल में हुआ,भूपेंद्र ने बताया कि मैं खुद मरीज के साथ था। डॉ संदीप त्रिपाठी के द्वारा उपचार किया गया। उन्होंने बेहतर इलाज किया, मरीज पूरी तरह से स्वास्थ्य है,अब वह सर्फ चल नहीं बल्कि दौड़ भी रहा है।

मरीजों को मिल रही बड़ी राहत - SL वर्मा

मनेंद्रगढ़ के झगराखांड निवासी एसएल वर्मा ने कहा कि अंबिकापुर के दयानिधि हॉस्पिटल की ख्याति बेहतर इलाज से लगातार बढ़ रही है। पहले हड्डी से संबंधित बीमारी के लिए रायपुर जाना पड़ता था,अब अंबिकापुर के दयानिधि हॉस्पिटल में ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। 

दयानिधि अस्पताल से कोई भी असंतुष्ट नहीं - जशकीर्तन 

जशपुर जिले के जशकीर्तन ने कहा कि वे खुद पत्रकार हैं, जिले के एक मरीज को चलने में परेशानी होने पर अंबिकापुर के दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जब फायदा नहीं हुआ तब दयानिधि हॉस्पिटल में ले गए। डॉ संदीप त्रिपाठी के बेहतर इलाज से मरीज काफी कम समय में स्वास्थ्य हो गया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में गलत इलाज उन्होंने आज तक नहीं सुनीं, जो भी मरीज दयानिधि हॉस्पिटल में आया,वह इलाज से संतुष्ट हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)