बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर - रायगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार राजधानी बस ने बाइक सवार युवक को कुचला..मौके पर मौत.. तेज रफ्तार से चालक ने खोया नियंत्रण बस सवार भी हुए चोटिल

बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर - रायगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार राजधानी बस ने बाइक सवार युवक को कुचला..मौके पर मौत.. तेज रफ्तार से चालक ने खोया नियंत्रण बस सवार भी हुए चोटिल

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुचकी घाट के समीप आज 7 जूलाई 2026 की रात करीब साढ़े 8 बजे अंबिकापुर की ओर आ रही राजधानी बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गलत दिशा में जा सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। बाइक में बुरी तरह से फंस गई थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद बाइक और शव को बाहर निकाला जा सका। युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया। यह नजारा जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। 

बताया जा रहा है कि राजधानी बस क्रमांक CG 15A 5316 खरसिया मार्ग से अंबिकापुर की ओर सवारी लेकर आ रही थी। दुर्घटना से बस में सवार कई यात्री भी झटका लगने से चोटिल हुए। पुलिस द्वारा शव को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के मर्च्यूरी कक्ष में रखवाया गया है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)