अंबिकापुर अग्रवाल महिला सभा का गठन मधु अग्रवाल बनी नई अध्यक्ष.. देखें पूरी कार्यकारिणी

अंबिकापुर अग्रवाल महिला सभा का गठन मधु अग्रवाल बनी नई अध्यक्ष.. देखें पूरी कार्यकारिणी

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 7 जुलाई 2026
 अग्रसेन भवन अंबिकापुर में अग्रवाल सभा द्वारा अग्रवाल महिला सभा गठन किया गया। जिसमें मधु अग्रवाल अध्यक्ष बनी। सभा के अनुसार चुनाव में 38 वर्ष से 58 वर्ष की आयु वाली महिलाएँ पात्र मानी गईं। निर्वाचन प्रक्रिया में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, संजय अग्रवाल, मनोज जैन और मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।

निर्वाचन के प्रारंभ होते ही सदस्यों ने सर्वसम्मति से मधु अग्रवाल का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया और उन्हें वर्ष 2026- 2027 के लिए अंबिकापुर अग्रवाल महिला सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और सलाहकार सदस्य भी मनोनीत किए गए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष – मधु अग्रवाल
उपाध्यक्ष – मधु गर्ग
उपाध्यक्ष – ममता गर्ग
सचिव – अंजू पोद्दार
सह सचिव – मंजू अग्रवाल
कोषाध्यक्ष – मनीषा गोयल
मीडिया प्रभारी – कविता अग्रवाल
सलाहकार – सीमा अग्रवाल
सलाहकार – गरिमा गोयल

अंबिकापुर अग्रवाल महिला सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)