जिला कांग्रेस की बैठक: संगठन सृजन में बूथ स्तर पर पार्टी को करेंगे सुदृढ़, अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी पार्टी..

जिला कांग्रेस की बैठक: संगठन सृजन में बूथ स्तर पर पार्टी को करेंगे सुदृढ़, अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी पार्टी..

khabrigullak.com
By -
0

 

सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।।

जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक सेवाकुंज सूरजपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अनुभवों एवं दिशा-निर्देशों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा विस्तार से साझा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर से मजबूत करते हुए गांव के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों का कांग्रेस परिवार द्वारा शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आग्रह किया गया।


बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष शशि सिंह,पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े, सुभाष गोयल, संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र जैन, अशोक जगते, विद्यासागर सिंह, अनिल गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, नवीन जायसवाल, अजित यादव, त्रिभुवन सिंह, बिहारी कुलदीप, संजय सोनी, जितेंद्र दुबे, लवकेश गुर्जर, प्रदीप राजवाड़े, प्रदीप साहू, महेंद्र साहू, वेद प्रकाश मिश्रा, जगतलाल आयाम, रामकुमार बंछोर, अभिषेक श्रीवास्तव, चंद्रदत्त दुबे, हेमलता राजवाड़े,  बबिता गुप्ता, लिली राजवाड़े, जरीना सुल्ताना, आनंद कुँवर, विमला सिंह, तुलसी सिंह, कमल यादव, गीता पूरी, वीणा शर्मा, रश्मि शर्मा, छंदा श्री, विमला सिंह, दीपमाला सोनी, दिव्या तांजे, प्रवेश गोयल, अंशुल गोयल, रामलाल सोनी, केबी सिंह, परमेश्वर राजवाड़े, अविनास साहू, कमलेश दुबे, संदीप शर्मा, असकरण गुप्ता, शक्ति ठाकुर, शान्तु डोसी, गिरधारी साहू, अजय सोनवानी, पारस राजवाड़े सहितबैठक में जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपाध्यक्ष व पार्षदो का हुआ सम्मान

 नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस पार्षद दल में निर्वाचित होकर आए पार्षदों तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचन होने पर अंशुल गोयल का जिला कांग्रेस परिवार के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत व सम्मान किया। वही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उन्हें नगर विकास में अग्रणी रहने व अपने कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी,  पार्षद चंदन सिंह, हर्ष दनौदिया, विमला सिंह, बिजेंद्र सिंह, संतोष जायसवाल, दीपमाला सोनी, अहमद वाहिद का अभिवादन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)