भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सरगुजा के पौध रोपण कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों ने उत्साह से लिया भाग.. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रोपे गए फल,फूल और छायादार पौधे

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सरगुजा के पौध रोपण कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों ने उत्साह से लिया भाग.. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रोपे गए फल,फूल और छायादार पौधे

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर जिला भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, सरगुजा द्वारा  वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, संगठनों और ग्रामीण जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।  कार्यक्रम के अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी तथा भाजपा के जिला महामंत्री विनोद हर्ष रहे। वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन-दर्शन को जनता के समक्ष प्रेरणास्पद बताते हुए सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र-सेवा का भाव रेखांकित किया।  जिला भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र भारती ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ प्रबुद्धजनों की सहभागिता से ऐसे कार्यक्रम और भी प्रासंगिक बनते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन-दायिनी पहल है।  

पौधरोपण में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला महामंत्री विनोद हर्ष के साथ प्रदेश संयोजक आकाश गुप्ता, सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्था से कृष्णा ठाकुर, पेंशनर समाज के संभागीय अध्यक्ष शशि भूषण कुशवाहा, पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष हरिशंकर सिंह,  डॉक्टर सुशील मिश्रा, प्रबुद्ध व्यापारी जितेंद्र सिन्हा, योगेंद्र माथुर, अधिवक्ता सुदामा प्रसाद यादव, पत्रकार रामप्रवेश विश्वकर्मा, मनीष अम्बस्ट, छात्र आर्यन तिवारी तथा समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने योगदान दिया।   झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र भारती ने स्वयं एक पेड़ माँ के नाम पर लगाया। कार्यक्रम के समापन पर पौधरोपण की शपथ एवं भविष्य में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।  






कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मधु चौराहा, निगम एल्डरमैन संतोष दास, जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे, पार्षद शशिकांत जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, अनिता रविंद्र गुप्त 'भारती', अम्बिकापुर महामाया मंडल के अध्यक्ष मनोज कंसारी, सहसंयोजक बृज सोनी, भारत भूषण तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, बीडीसी विजय व्यापारी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन में स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।  




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)