दूसरी जाति में प्रेम विवाह के चलते निधन पर समाज ने मोड़ लिया मुँह.. अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने मानवीय पहल कर कराया अंतिम संस्कार.. हो रही सराहना..!

दूसरी जाति में प्रेम विवाह के चलते निधन पर समाज ने मोड़ लिया मुँह.. अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने मानवीय पहल कर कराया अंतिम संस्कार.. हो रही सराहना..!

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक 

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक 4 शंकरनगर में बेसहारा वृद्धा सावित्री देवी 75 वर्ष का निधन होने पर महापौर मंजूषा भगत ने मानवीय पहल करते हुए अंतिम संस्कार कराया। बताया जा रहा है कि सावित्री देवी के द्वारा अंतरजातीय विवाह किया गया था,जिससे उसके परिवार और समाज के लोगों ने उसे बहिष्कृत कर दिया था। यही वजह था कि उसके निधन पर अंतिम संस्कार कराने समाज का कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। यह खबर मिलने पर महापौर मंजूषा भगत स्वयं को नहीं रोक सकी,और मानवीय पहल करते हुए अंतिम संस्कार भी कराया। महापौर के इस सेवाभाव और मानवता की शहरवासियों के द्वारा प्रशंसा की जा रही है। अंतिम संस्कार के दौरान महापौर के साथ नगर निगम का अमला भी मौजूद रहा। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)