मैनपाट।। खबरी गुल्लक।। महेश यादव।।
नर्मदापुर मुख्य मार्ग पर आज देर शाम तेज रफ्तार मोटर साइकिल में आमने सामने भिड़ंत होने से मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। कमलेश्वरपुर पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गई और शवो को मर्च्यूरी में रखवाया वहीं घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम नर्मदापुर मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने 2 मौत की पुष्टि की है।







