अंबिकापुर के बेचन कालोनी में 13 साल की छात्रा की किराए के कमरे में संदिग्ध मौत से सनसनी.. गले में निशान से गला घोंट हत्या की आशंका..! पुलिस बोली pm रिपोर्ट से ही मौत का कारण होगा स्पष्ट

अंबिकापुर के बेचन कालोनी में 13 साल की छात्रा की किराए के कमरे में संदिग्ध मौत से सनसनी.. गले में निशान से गला घोंट हत्या की आशंका..! पुलिस बोली pm रिपोर्ट से ही मौत का कारण होगा स्पष्ट

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक 

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के सत्तीपारा स्थित बेचन कालोनी में 13 वर्षीया छात्रा की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई, मृतिका के गले में फांसी लगाने जैसा निशान था, मगर कमरे के भीतर फांसी लगाने जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला। यह आत्महत्या है या हत्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मोहल्ले वालों के द्वारा पुलिस प्रशासन से छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसे लेकर हर एंगल में सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच विवेचना की मांग की है।

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालोद के ग्राम कोटेहा डोनडी लोहरा निवासी दयाशंकर लारिया अंबिकापुर PHE विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, वे अंबिकापुर के बेचन कालोनी में किराए का रूम लेकर पुत्री छाया लारिया 13 वर्ष के साथ निवास करते हुए ड्यूटी जाते हैं, जबकि पुत्री छाया होली क्रॉस स्कूल में कक्षा 6 वीं की पढ़ाई कर रही थी। पिता ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई 2026 को वे सुबह 11 बजे ड्यूटी करने गए थे, दोपहर साढ़े 12 बजे लौटे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था । उन्होंने दरवाजे को खींचा तो भीतर लगा सिटकनी खुल गया। दरवाजा खोल वे भीतर पहुंचे तो पुत्री बेड में बेसुध पड़ी थी, हिलाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उन्होंने शोर मचाया, आवाज सुन मोहल्लेवासी पहुंचे और पुत्री छाया को लेकर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतिका के गले में फांसी लगने जैसा निशान है, मगर कमरे में कोई फंदा, रस्सी या लटकता कपड़ा भी नहीं मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने बालिका की हत्या की है, क्योंकि यदि बालिका ने खुद के गले में फंदा कसा होता तो रस्सी या कपड़ा उसके गले में मिलता मगर ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)