ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमला के चार आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमला के चार आरोपी गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक।

शहर के दर्रीपारा क्षेत्र में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और गंभीर रूप से मारपीट करने के मामले में थाना मणीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। 


कांग्रेस नेता  गुरप्रित सिंह सिद्धू निवासी दर्रीपारा ने थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे आरोपियों ने पुरानी रंजिश या विवाद के चलते गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हत्या की नीयत से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान जब प्रार्थी की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सीपी तिवारी के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घेराबंदी कर चारों आरोपी साहिल साहू 22 वर्ष पिता सुनील साहू, आयुष बरला 19 वर्ष पिता ललित बरला, सुनील साहू 47 वर्ष पिता स्व. सेवक राम, अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू 55 वर्ष पिता स्व. मनमोहन चटर्जी सभी निवासी दर्रीपारा को दबोचा गया। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक नरीता सोरी, शशिकान्त ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, एएसआई अनिल पाण्डेय, राकेश मिश्रा, अनिल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, नरेन्द्र जांगड़े सहित आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, अमन पुरी, रमेश राजवाड़े, उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, रामाशंकर यादव, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर, अनिल परिहार एवं अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)