अंबिकापुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई की बैठक अग्रसेन भवन अंबिकापुर में संपन्न हुई।, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल के द्वारा कृष्ण कुमार अग्रवाल को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अरविंद सिंघानिया को प्रदेश उप महामंत्री का दायित्व सर्वसम्मति से दिया गया। इसी कड़ी में प्रदेश का संभाग में उपाध्यक्ष के पद पर विकास अग्रवाल तथा सरगुजा जिला अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल को बनाया गया। बैठक में बताया गया कि इन पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की बैठक में नए पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन.. देखें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी...
सितंबर 08, 2024
0