बिग ब्रेकिंग : आकाशीय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौत.... कोठार का नजारा देख किसान की फटने लगी छाती... देखें सरगुजा के किस इलाके में हुई यह घटना ....

बिग ब्रेकिंग : आकाशीय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौत.... कोठार का नजारा देख किसान की फटने लगी छाती... देखें सरगुजा के किस इलाके में हुई यह घटना ....

khabrigullak.com
By -
0


 मैनपाट। (महेश यादव)। विकासखंड मैनपाट के ग्राम कुदारीडीह में मंगलवार की रात घर में गाज गिरने से 7 मवेशियों की मौत हो गई जबकि कोठार से लगे दूसरे कमरे सो रहा ग्रामीण मामूली रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि  कौशिल्या पति जगदीश यादव के द्वारा पशु पालन किया गया है। उन्होंने घर के बगल में ही कोठार बनाया है, जहां मवेशियों को रखते थे। मांलवार को देर शाम चमक गरज के साथ बारिश के बीच आकाशीय बिजली कोठार में मवेशियों का काल बनकर गिरी और पल भर में सात मवेशियों के प्राण पखेरू उड़ गए। गाज से बगल के कमरे में मौजूद ग्रामीण मामूली रूप से झुलस गया। दूसरे दिन सुबह कोठार का वीभत्स नजारा देख पशु पालक परिवार की छाती फटने लगी। मवेशियों का शव कोठार में बिखरा हुआ था। खबर पर मैनपाट तहसीलदार संजय कुमार सारथी मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन किया गया। तहसीलदार ने बताया कि  मवेशियों के मृत होने से किसान को क्षति हुई है। नुकसान का आंकलन कर मुआवजा प्रकरण बनाया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)