मैनपाट विकासखंड में संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ का हुआ गठन... संरक्षक अजय श्रीवस्तव , ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय ... देखें उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदों की किन्हें मिला जिम्मेदारी ....
By -
मार्च 21, 2024
0
मैनपाट (महेश यादव)। सीएसी संघ के प्रांताध्यक्ष पूर्णानन्द मिश्रा के निर्देश पर संघ के सरगुजा संयोजक उमेश मिश्रा व सीतापुर अध्यक्ष पवन गुप्ता की उपस्थिति में मैनपाट विकासखंड में संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ का गठन मैनपाट ब्लॉक के सभी संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। जिसमे संरक्षक अजय श्रीवस्तव , ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय ,उपाध्यक्ष शब्बीर हुसैन व काजेश घोष ,सचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष कल्पदेव यादव , मिडिया प्रभारी के पद पर सतीश किण्डो का मनोनयन किया गया। मैनपाट के सभी संकुल समन्वयको द्वारा सर्वसहमति से प्रस्ताव पास कर यह चुनाव किया गया। मैनपाट के बिजलहवा में आयोजित उक्त बैठक में सीतापुर विकास खंड के समन्वयक शरद वर्मा , पुष्पेंद्र गुप्ता, गणेश यादव ,मैनपाट के संकुल समन्वयक अजय सिंह , अजीत नामदेव , महेश यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता , कमलेश प्रताप सिंह , ओम प्रकाश राम , देनेश कुजूर, रामसेवक यादव , इलिख मिंज , जाकिर हुसैन , कृष्ण कुमार यादव ,दीपलेश्वर राम पैंकरा भूपेन्द्र सिंह , विमलr तिग्गा, जुगसाय मिंज संजय एक्का, रुपेश गुप्ता , शम्भू राम, उपस्थित रहे। उमेश मिश्रा संयोजक ने सर्वसम्मति से देवेंद पांडे को अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी चुने जाने पर संगठन की मजबूती तथा सीएसी साथियों के हितों के लिए मिलजुल कर कार्य करने की बात कही।



