सरगुजा में नव पदस्थ पुलिस अधिकारियों ने चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज सरगुजा इकाई की बैठक ले इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा ... अपराधियों पर नकेल कसने यह बनाई योजना ...

सरगुजा में नव पदस्थ पुलिस अधिकारियों ने चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज सरगुजा इकाई की बैठक ले इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा ... अपराधियों पर नकेल कसने यह बनाई योजना ...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  पुलिस प्रशासन सरगुजा के नव पदस्थ अधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज, सरगुजा इकाई के पदाधिकारियों एवं शहर के प्रमुख व्यवसाइयों की संयुक्त बैठक  कोतवाली अम्बिकापुर में आहुत की गई।  बैठक की अध्यक्षता  नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लो  द्वारा की गई।   नव पदस्थ डीएसपी  अमित पटेल  द्वारा भी व्यवसाइयों से  विचार साझा किए गए।  बैठक का संचालन  कोतवाली के नव पदस्थ  निरीक्षक  मनीष सिंह परिहार  द्वारा किया गया।  व्यापारियों से परिचय लेने के बाद  शहर की यातायात , कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने राय लिए गए। विगत कुछ दिनों से शहर के विभिन्न मार्गों पर बेतरतीब तरीके से दुपहिया वाहन चलाने वाले युवाओं, विशेष तौर पर जो चालक अभी नाबालिग हैं, उनको समझाइश देने और उसके पश्चात ना समझने पर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए। शहर में कहीं भी यदि कोई चालक दुपहिया वाहन असभ्य तरीके से चलाता है या विभिन्न स्टंट करता पाया जाता है तो सभी व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि उसकी वीडियो या फोटो खींच कर पुलिस के आला अधिकारियों को भेजें जिस से गाड़ी का नम्बर देखकर कानूनी कार्यवाही की जा सके। साथ ही समस्त व्यवसाई बंधुओं से निवेदन किया की वे सभी अपने अपने व्यवसायिक परिसरों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं एवं समय समय पर उचित रखरखाव करते रहें। 

कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि व्यवसायिक संस्थानों में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है। इसलिए सभी व्यवसाई बंधु दुकान या गोदाम या फैक्ट्री में कार्य करने वाले अपने समस्त स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन आवश्यक रूप से करवा कर प्रशासन का सहयोग करें। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं जाम की स्तिथि से बचने के लिए सभी दुकानदार अपना सामान अपनी दुकान की सीमाओं में ही रखें। साथ ही दुकान में आए ग्राहकों से निवेदन करें की अपने अपने वाहन सही तरीके से रखें,  जिससे आवागमन बाधित ना हो। आगामी होली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से निवेदन किया गया कि उच्च गुणवत्ता के ही रंग एवं गुलाल उपयोग करें एवं यदि संभव हो तो मुखौटों का प्रयोग बिल्कुल ना करें। 

चेंबर ने जताया आभार 

चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि पुलिस प्रशासन द्वारा पहल कर के शहर की प्रमुख व्यवसायिक संस्थाओं एवं व्यवसाइयों को आमंत्रित कर उनके विचार और सलाहों को प्राथमिकता दी गई। इस पहल के लिए छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज, सरगुजा इकाई आदरणीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री ढिल्लों , डीएसपी.  श्री पटेल , कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार एवं समस्त पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करता है। छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष  सुनील अग्रवाल, प्रदेश मंत्री  अमित अग्रवाल, अध्यक्ष  अजीत अग्रवाल , उपाध्यक्ष  गुलाब धनवानी, कोषाध्यक्ष  अमित तिवारी 'राजा' ,कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष  मुकेश अग्रवाल , युवा अध्यक्ष  अभिषेक सिंह ,  राजू छाबड़ा  कैट मंत्री उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)