ADD

ट्रक दुर्घटना के घायलों का जान बचाने सफल रेस्क्यू पर सरगुजा एसपी ने नगर सेना के एसडीआरएफ टीम सहित उत्कृष्ठ कार्य पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दिया इनाम ...

0


अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा अपराधों के निराकरण मे त्वरित कार्यवाही के साथ साथ किसी आपात स्थिति मे पुलिस बल द्वारा आम नागरिकों को आवश्यक सुविधा दिलाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसी क्रम पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा रायगढ़ मार्ग पर बेलकोटा में दो ट्रको के आपस मे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल वाहन सवारों के इलाज के लिए  सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर  एसडीआरएफ टीम के सदस्य नगर सैनिक सुनिल केरकेट्टा, प्रकाश चंद टोप्पो, दिलीप सिंह, शांति एल लकड़ा, जगदीश प्रसाद, सुखदेव राम, चालक नारेन्द्र सिंह सहित रेस्क्यू टीम कों नगद 700 रुपये एवं प्रशस्ती पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक ने थाना दरिमा के अपराध क्रमांक 07/24 धारा 376, 354, 350  एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 8 मे मामले के आरोपी को  गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, मामले मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, आरक्षक राजकुमार जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, सोहन राजवाड़े, अखिलेश यादव को नगद 600 रूपये एवं प्रशस्ती पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यालयीन कार्यों मे उत्कृष्टता का परिचय देने वाले सहायक उप निरीक्षक (एम) विवेक शुक्ला, प्रधान आरक्षक धीरज गुप्ता, उमाशंकर पाण्डेय, आरक्षक भरत लाल वर्मन, अजय प्रताप सिंह, अजय यादव कों उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप नगद 1200 रुपये एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)